प्रयागराज, मई 8 -- अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। गुजरात निवासी कुसुम यादव ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया कि वह छायापुरी से छिवकी रेलवे स्टेशन की यात्रा कर रही थीं। इस दौरान किसी ने उनका पर्स गायब कर दिया। उसमें एक सोने की सीकड़ी, एक जोड़ी कान की बाली, सोने की दो अंगुठी, एक नथिया, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी के छह सिक्के और पांच हजार रुपये थे। यह भी पढ़ें- एसी कोच से महिला के गहने चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...