ट्रेन के एसी कोच में तोड़फोड़ और मारपीट में दो गिरफ्तार
बलिया, जून 22 -- बलिया, संवाददाता। जयनगर से अमृतसर तक चलने वाली अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी में तोड़फोड़ और यात्रियों के साथ मारपीट की घटना का रेलवे पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सोमवार को सहतवार रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना 19 जून की है। बताया जाता है कि जयनगर से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन में रात के समय सहतवार स्टेशन के पास कुछ आरोपियों ने काफी हंगामा किया। ट्रेन की एसी बोगी के शीशे तोड़ते हुए यात्रियों के साथ मारपीट की। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना प्रकाश में आने के बाद से रेल पुलिस मामले के खुलासे को लेकर छानबीन में जुट गई। वायरल वीडियो के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर ली। सोमवार को जीआरपी उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.