लखनऊ, अप्रैल 28 -- चारबाग स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठने के दौरान यात्रियों को अब बोर नहीं होना पड़ेगा। उन्हें मनोरंजन, शॉपिंग आदि की सुविधा मिलेगी। यह सब होगा द्वितीय प्रवेश द्वार पर। इस द्वार को आधुनिक सुविधाओं युक्त बनाया जा रहा है। जिसके तहत यहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मिनी थियेटर होगा। ठहरने के लिए होटल की सुविधा भी मिलेगी। द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ स्टेशन भवन छह मंजिला बनाया जा रहा है। इस भव्य भवन में ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मिनी थियेटर, रेस्टोरेंट, होटल आदि की सुविधा रहेगी। इनका संचालन निजी संस्थाओं के हाथों में दिए जाने की संभावना है। यह भी पढ़ें- चारबाग स्टेशन का मुख्य द्वार बंद, भटक रहे यात्री इन सुविधाओं के होने पर यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर स्टेशन के प्लेटफार्म...