ट्रेन के इंजन से होगी अब बंपर कमाई, बाहरी हिस्से पर विज्ञापन लगाएगा रेलवे
संवाददाता, अगस्त 16 -- UP News: रेलवे ने कमाई का नया तरीका खोज लिया है। अब तक यात्री और माल ढुलाई से ही कमाई हो रही थी। दरअसल, प्रयागराज मंडल ने गैर-किराया आय बढ़ाने के लिए रेल इंजनों और मेमू ट्रेनों पर विज्ञापन लगाने की कवायद शुरू की है। इसके तहत इंजन और मेमू के बाहरी हिस्से पर कंपनियों को विज्ञापन के लिए जगह उपलब्ध कराने की योजना है। इससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, वहीं कंपनियों को रोजाना हजारों यात्रियों और आमजनों तक अपने उत्पाद और सेवाओं को पहुंचाने का मौका मिलेगा। प्रयागराज मंडल में इस योजना को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। विज्ञापन के लिए उपयुक्त लोको और मेमू की पहचान के साथ उनके रूट और संचालन को भी ध्यान में रखा जाएगा। मेमू ट्रेनें रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में चलती हैं। ऐसे में इन ट्रेनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.