देवरिया, मार्च 29 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। भटनी-छपरा रेल प्रखंड के भाटपाररानी और बनकटा के बीच रविवार को एक नीलगाय के ट्रेन के इंजन से टकराने से डाउन ट्रैक करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस हादसे में इंजन का प्रेशर पाइप टूट गया, जिससे सवारी गाड़ी बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गोरखपुर से छपरा जाने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी दोपहर करीब 12 बजे भाटपाररानी स्टेशन से बनकटा के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही खडेसर के पास किलोमीटर संख्या 415 के समीप पहुंची, अचानक एक नीलगाय इंजन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन का प्रेशर पाइप क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन ने काम करना बंद कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान डाउन ट्रैक पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.