ट्रेन के इंजन से टकरया गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला
गोरखपुर, जुलाई 25 -- मोतीराम अड्डा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पूर्व स्थित समपार फाटक संख्या-152 स्पेशल पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बंद रेलवे फाटक के नीचे से घरेलू गैस सिलेंडर लेकर रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहे एक युवक का सिलेंडर गुजर रही ट्रेन के इंजन से टकरा गया। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15104 रन-थ्रू पास हो रही थी। उसी दौरान खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा बाढ़न निवासी अखिलेश निषाद (20) साइकिल पर घरेलू गैस सिलेंडर लादकर बंद रेलवे फाटक के नीचे से ट्रैक पार करने लगा। ट्रैक पार करते समय सिलेंडर इंजन से टकरा गया। ट्रेन चालक ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.