गाजीपुर, मई 31 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन सैदपुर भीतरी के प्लेटफार्म नंबर तीन लाइन नंबर 4 पर खड़ी ट्रेन के इंजन में घुसकर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में रविवार को रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को कंट्रोल वाराणसी से प्राप्त वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर अर्धनग्न अवस्था में इंजन के अंदर वीडियो बनाते और नॉइसेंस करते हुए देखा गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ पोस्ट औंड़िहार में रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- रेल इंजन में बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रियांबु प्रिय के निर्देशन में टीम ने आरोपी अरव...