गोरखपुर, मई 31 -- पीपीगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नकहा-नौतनवा रेलमार्ग पर कैम्पियरगंज और पीपीगंज स्टेशन के बीच मेथैली गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। एक बाइक सवार रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी नौतनवा-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। ट्रेन को आती देख युवक घबरा गया और बाइक ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन दो घंटे तक रुकी रही। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है。

घटना का विवरण घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की है। लोको पायलट ने ट्रैक पर बाइक देख अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री घबरा गए। सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मचारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। ...