लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ,संवाददाता आलमनगर रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक की मौत की जानकारी दी। सूचना पर जीआरपी और पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मामला क्षेत्रीय पुलिस का होने से जीआरपी वहां से लौट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी देर से रेलवे लाइन पर टहल रहा था। ट्रेन को आता देखकर वह रेलवे लाइन पर चला गया और ट्रेन के पास आने पर उसने छलांग लगा दी। युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया। लोगों ने बताया कि युवक के शरीर के टुकड़े ट्रेन में फंस गए और काफी दूर तक चले गए। पुलिस ने युवक के शव को एक गठरी में डाला। पुलिस ने बताय...