ट्रेन के आगे कूद कर महिला ने की आत्महत्या
बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे के रेठ नदी पुल के पास बुधवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने हत्या कर ली। कुछ ही देर पर मौके पर भीड़ जुट गई। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाराबंकी- सफेदा बाद रेल खंड के बीच रेठ नदी पुल के पास बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला ने गोरखपुर की ओर जा रही गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पायलट की सूचना के बाद मौके पर जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। मृतका की पहचान गुलशन (27) पत्नी मोहम्मद आसिफ निवासी ग्राम तकिया थाना मसौली के रूप में हुई। मृतका की ससुराल थाना रामनगर के सुढ़िया मऊ गांव में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.