फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- कायमगंज, संवाददाता।कायमगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही ट्रेन के सामने अचानक कूद गया। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिससे युवक इंजन के बंफर में फंस गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के आरक्षी अजय पाल और आरपीएफ के आरक्षी अमन कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बंफर से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान युवक को मामूली चोटें आईं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुड्डू निवासी वरदा, जनपद आजमगढ़ बताया। यह भी पढ़ें- ट्रेन के आगे कूदा युवक,मौके पर ही मौत उसने बताया कि वह फर्रुखाबाद में मेहनत-मजदूरी करता है। हालांकि वह कायमगंज स्टेशन कैसे पहुंचा और ट्रेन के सामने क्यों कूदा, इसके बारे में ...