चंदौली, जून 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार को एक व्यक्ति प्लेटफार्म संख्या तीन पर शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल ट्रेन के आगे कूद गया और इंजन पर पत्थर चलाने लगा। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी जिससे उसकी जान बच गई। इस बीच जीआरपी पुलिस किसी तरह युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक को जीआरपी कोतवाली लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शकूर बस्ती से धनबाद जा रही धनबाद स्पेशल फेयर ट्रेन बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन अभी आउटर से स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रवेश ही की थी कि फुटओवर ब्रिज से कुछ पहले एक युवक अचानक प्लेटफार्म संख्या तीन के पास पटरी पर कूद गया। अचानक इंजन के आगे युवक के कूदने से चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद युवक ने पत्थर उठा ...