कुशीनगर, मई 30 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम शुक्रवार की भोर में मानसिक रूप से बीमार एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना दक्षिण टोला निवासी गोपाल गोंड का 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया गोंड पिछले कुछ महीनों से मानसिक बीमारी से ग्रसित बताया जा रहा था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की भोर में वह गांव के दक्षिण स्थित पोल संख्या 317/318 के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम इसी दौरान उधर से गुजर रही ट्रेन के सामने उसने छलांग लगा दी, ...