बागपत, जनवरी 27 -- रमाला। जिवाना हाल्ट पर सोमवार को एक दर्दनाक घटना हुई। जिवाना गांव निवासी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी भेज दिया। जिवाना गांव निवासी अंकुर गांव में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को वह घर से निकला और जिवाना रेलवे हाल्ट के पास पहुंचा। इसी दौरान उसने तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्तक के भाई लोकेन्द्र ने बताया कि वह दो भाई हैं। उनके पिता की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।वे दोनों भाई गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। मर्तक अंकुर की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.