सहारनपुर, अगस्त 26 -- देवबंद। खिलौने बेच कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले व्यक्ति देवबंद स्टेशन पर ही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या करली। जीआरपी ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर की लाजपत नगर कालोनी निवासी रविंद्र कोहली (62) बुधवार सुबह देवबंद रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। चलती ट्रेन के सामने कूदने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रेक से से हटाकर प्लेटफार्म पर रख उसकी पहचान कराई। जिसके बाद स्टेशन के निकट ही लाजपत कॉलोनी में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- बेटे की मौत के बाद डिप्रेशन में आए खिलौना विक्रेता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान रविन्द्र की मौत की सूचना से परि...