मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कोहरे ने ट्रेन की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। गुरुवार को पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेनें घंटों देरी से आईं। इस कारण रेलयात्रियों को न केवल परेशानी हो रही है, बल्कि बीमार भी पड़ने लगे हैं। प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को ठंड से ठिठुरना पड़ता है। वंदे भारत, वैशाली, स्वतंत्रता सेनानी, गरीबरथ, क्लोन स्पेशल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें दो से 16 घंटे तक की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। गुरुवार को जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 2.12 घंटे देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस 5.58 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही नीलू देवी बीमार पड़ गई। वह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतर गई। उन्हें रक्सौल जाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.