समस्तीपुर, मार्च 18 -- पूसा। समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पर ट्रेनों के महिला व दिव्यांग बॉगी में रेलवे पुलिस ने जांच की। इस दौरान 5 लोग पकड़े गए। रेलवे पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों को कोर्ट में हाजिर होने की शर्त पर बेल पर रिहा कर दिया गया। रेलवे पुलिस के अनुसार इस दौरान 15027 मौर्य एक्सप्रेस एवं 75212 सोनपुर समस्तीपुर पैसेंजर एक्सप्रेस में जांच की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...