नई दिल्ली, जुलाई 8 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों महाराष्ट्र में बल्हारशाह से दादर (मुंबई) के बीच चलने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बर्थ को हनीमून सुइट की तरह सजाया गया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सुहागरात मनाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है? वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अब इस घटना पर रेलवे ने बड़ा ऐक्शन लिया है। उसने टीटीई को सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का है। इसमें कैमरा बाहर से अंदर की ओर जाता है। अंदर बर्थ को फूलों से इस तरह से सजाया गया है, जैसे हनीमून मनाया जाने वाला है। पूरी बर्थ में गुब्बारे, फूल और गुलदस्ते लगे हुए हैं। सीट पर गुलाब की पंखुड़िया हैं और उससे दिल बना हुआ है। बीच में कुछ दीपक भी...