ट्रेन की बर्थ को बना दिया हनीमून सुइट, वीडियो वायरल; रेलवे का भी आया रिएक्शन
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बर्थ को हनीमून सुइट की तरह सजाया गया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सुहागरात मनाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है? वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अब इस घटना पर रेलवे का भी रिएक्शन आया है। वायरल वीडियो एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का है। इसमें कैमरा बाहर से अंदर की ओर जाता है। अंदर बर्थ को फूलों से इस तरह से सजाया गया है, जैसे हनीमून मनाया जाने वाला है। पूरी बर्थ में गुब्बारे, फूल और गुलदस्ते लगे हुए हैं। सीट पर गुलाब की पंखुड़िया हैं और उससे दिल बना हुआ है। बीच में कुछ दीपक भी जल रहे हैं। इस वीडियो को अब तक पांच लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। डॉ. निमो यादव नामक एक एक्स हैंडल ने वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.