दरभंगा, मई 1 -- दरभंगा। दरभंगा-लहेरियासराय रेल खंड पर गुरुवार की सुबह दोनार व अललपट्टी गुमती के बीच ट्रेन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी जेब से कागज का टुकड़ा मिला जिसपर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।पुलिस ने जब नंबर पर फोन किया तो उधर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मृतक के शरीर पर काले रंग का पैंट और सफेद रंग की टी शर्ट पाई गई। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा यह भी पढ़ें- ट्रेन की ठोकर से अज्ञात युवक की मौत यह भी पढ़ें- ट्रेन की जद में आने से अज्ञात युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.