कौशाम्बी, मार्च 25 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के चिल्ला शहबाजी गांव के सामने बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर एक अज्ञात वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...