प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही होली स्पेशल ट्रेन के सामने अचानक एक युवक आकर रेल लाइन के बीच में खड़ा हो गया। ट्रेन के धक्के से लाइन के बीच में गिरकर उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाली के पूरेमाद निवासी सिराज अहमद का 26 वर्षीय बेटा जुबेर अहमद शनिवार शाम लखनऊ-वाराणसी रेल लाइन पर देहात कोतवाली के रामपुर गौरी के पास खड़ा था। होली स्पेशल ट्रेन रामपुर गौरी गांव के पास पहुंची तो वह अचानक रेल लाइन के बीच में आकर खड़ा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेन से धक्का लगने पर वह लाइन के बीच में गिर गया। ट्रेन आगे चली गई लेकिन सिर में स्लीपर का पत्थर लगा लगने से उसकी मौत हो गई थी। ट्रेन का लोको पायलट पृथ्वीगंजी स्टेशन पर सूचना देने के बाद चला गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने कांस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.