भदोही, मई 1 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर पावर हाउस के सामने गुरुवार को दोपहर में करीब ढ़ाई बजे अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक युवक जिसकी उम्र करीब 35 साल थी। पावर के पास इधर-उधर टहल रहा था। महाकाल एक्सप्रेस गाड़ी को आता देखकर वह रेलवे लाइन की ओर चला गया। इस बीच, गाड़ी की जद में आने से वह रेलवे लाइन से दूर जा गिरा। आसपास के लोग पहुंचे और पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- ट्रेन की ठोकर से अज्ञात युवक की मौत इस बीच, मामले से रेलवे पुलिस को अवगत कराया गया। रेलवे पुलिस ने यूपी-112 को अवगत कराया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। देर शाम तक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.