रांची, मार्च 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन में शनिवार शाम प्लेटफार्म दो पर खड़ी स्वर्णजयंती एक्सप्रेस की छत पर अचानक चढ़ने के बाद एक युवक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे के होते ही पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन की छत से गुजर रहे करीब 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार के स्पर्श होते ही युवक छत पर अचेत होकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही जोरदार आवाज हुई और युवक के शरीर में भीषण आग लग गई। आवाज इतनी तेज थी कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस और स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची...