ट्रेन की चपेट से युवक की मौत, 10 मिनट खड़ी रही छपरा एक्सप्रेस
कन्नौज, जून 5 -- जलालाबाद। फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीपुरवा निवासी अमर सिंह यादव के 36 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध यादव दो दिन बाद रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। मंगलवार को लगभग शाम 3:30 बजे तिलपई गांव के सामने स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वह फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।हादसा इतना भीषण था कि अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन को कुछ दूरी पर रोक दिया गया और वह करीब 10 मिनट तक वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.