सोनभद्र, जनवरी 28 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह बीना परियोजना में रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। खटाल पर दूध लेने गए लोगों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। बीना चौकी प्रभारी जीतेन्द्र सरोज नें बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी शव का शिनाख्त नही हों सकी है। अज्ञात शव को मोर्चेरी मे रखवा दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि काला रंग का जैकेट, लाल सफ़ेद चेक सर्ट, लाल गंजी व काला पैंट युवक द्वारा पहना हुआ बताया है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.