भागलपुर, अप्रैल 5 -- अकबरनगर-भागलपुर रेलवे लाइन किनारे छीटमकंदपुर हॉल्ट के पास शनिवार को एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। अकबरनगर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रक किनारे से शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत हो रहा है कि वृद्ध की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...