ट्रेन की चपेट में आ महिला की मौत
सोनभद्र, मई 20 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। मोरवा की गोरबी चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गोरबी बस्ती निवासी रूपनी देवी साकेत पत्नी श्यामलाल साकेत बुधवार सुबह करीब 6 बजे जंगल तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। तेंदूपत्ता लेकर वापस घर लौटते समय लगभग 10:45 बजे जलजलिया जंगल के पास रेलवे पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर से निकली महिला की ट्रेन से कटकर मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.