लखनऊ, मार्च 11 -- मेहनौन (गोंडा) संवाददाता। गोंडा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव को पहचान करवाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गोंडा से गोरखपुर वाया बढ़नी इंटरसिटी ट्रेन संख्या 15082 करीब 10 बजे इटियाथोक रेलवे स्टेशन को पार करते हुए बलरामपुर की तरफ जा ही रही थी। इसी दौरान इटियाथोक-बलरामपुर रेलवे खण्ड के अर्जुनपुर गांव के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे लाइन के पास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने देखा कि कोई युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। वहां पहुंचे मजदूरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर कोतवाली इटियाथोक की पुलिस टीम ने घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.