फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- फर्रुखाबाद। ट्रेन की चपेट में आये एक युवक की हालत गंभीर हो गई है। उसका एक पैर कट गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है। सोमवार की देर रात हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इमरजेंसी लेकर आयी। पुलिस घायल की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.