अररिया, मार्च 14 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया-गलगलिया रेलखंड पर बखरी फुलवाड़ी लालगंज के निकट मवेशी को बचाने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय पशुपालक किसान की र्दनाक मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की शाम करीब चार बजे की है। मृतक आसुकी नाथ झा अररिया प्रखंड के शरणपुर वार्ड संख्या दो निवासी स्व. बलेल झा का बेटा था। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया । परिजनों व रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि घर से कुछ दूर उत्तर बखरी फुलबाड़ी के लालगंज हाट के निकट खेत में रस्सी से बंधा बकरी व खस्सी को चरने के लिए ठोंक आया था। करीब साढ़े तीन बजे वे इन मवेशियों को लाने खेत गया था। खेत में खस्सी ओर बकरी को उखाड़ कर लाने के क्रम में एक मवेशी की रस्सी ट्रैक में फंस गया। इस बीच सिल्लीगुड़ी से अररिया आ रही ट्रेन था। अचानक आने की...