मोतिहारी, अप्रैल 26 -- रक्सौल। रक्सौल सुगौली रेल खंड पर किलोमीटर 13/14 के हरनाही ग्राम स्थित कनना ढाला के पास एक व्यक्ति की मौत ट्रेन से धक्का लगने से हो गयी है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व लाईन किनारे पड़े शव को बरामद किया। शव को बरामद कर उसे चिन्हित कराया जा रहा है व पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया गया है। मृतक करीब 35 वर्षीय बताया जाता है। जांच में पाया गया कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया ट्रेन से ठोकर लगने से हुई है। यह भी पढ़ें- अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत- पेज-3 लीड इनसेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.