फिरोजाबाद, मई 12 -- सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन माल गोदाम के निकट सिविल इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला इटावा के थाना जसवंत नगर एवं हाल निवासी रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रताप नगर सैलई निवासी 24 वर्षीय अभिशांत बाबू पुत्र मुकेश बाबू सिविल इंजीनियर था। सोमवार देर रात वह किसी काम से बाहर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहां माल गोदाम के पास प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पटरी के निकट शव पड़ा देखकर जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर जाता रेलकर्मी वंदे भारत की चपेट में आया, मौत जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। मृतक दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मृतक के माम...