लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में एक बिल्डिंग में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया निवासी 30 वर्षीय शिवम मिश्रा पीजीआई क्षेत्र की एक बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह पत्नी सुमन और दो बच्चों संग वृंदावन सेक्टर-20 में रहता था। मंगलवार सुबह शिवम ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह तेलीबाग की ओर चला गया। देर शाम जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी कि शिवम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.