कानपुर, मई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा थाना क्षेत्र के कठारा गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलवे विद्युत सब-स्टेशन पर तैनात एक 28 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रूरा थाना क्षेत्र के मुलियापुर गांव निवासी अतुल कुमार उर्फ राजू कठारा गांव के सामने बन रहे रेलवे के विद्युत सब-स्टेशन में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। मंगलवार की सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की डाउन लाइन पर खंभा नंबर 1057/16-18 के पास उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत की-मैन द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद स्टेशन मास्टर विनय कुमार ने तत्काल पुलिस को मेमो भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.