बेगुसराय, मार्च 14 -- वीरपुर। सहुरी वार्ड 7 निवासी 19 वर्षीय रूदल साह की मौत बेंगलुरु में रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कट कर हो गई। वह पप्पू साह का पुत्र था। उक्त घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जाती है। युवक के परिजनों के अनुसार रूदल बेंगलुरु शहर में मजदूरी करता था। शाम में काम से लौटने के दौरान वह मैजेस्टिक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गुमटी पार कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और तत्क्षण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी रेलवे पुलिस ने वीरपुर थाने व युवक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मुखिया प्रतिनिधि जयजयराम सहनी व कई अन्य लोगों ने रूदल के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग रेलवे से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.