ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति और पालतू कुत्ते की मौत
देहरादून, मई 8 -- रुड़की। बुचड़ी फाटक के समीप शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति और उसके पालतू कुत्ते की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार को अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए बुचड़ी फाटक के आसपास गया था। इसी दौरान वह कुत्ते को टहलाते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन आने से व्यक्ति और कुत्ता दोनों उसकी चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- ट्रेन के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.