जौनपुर, अप्रैल 30 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-जफराबाद रेलप्रखंड पर बुधवार को महिमापुर गांव के नजदीक जलालगंज स्टेशन के पास सुबह करीब आठ बजे डाउन लाईन पर जौनपुर से वाराणसी जा रहे एक रेल इंजन की चपेट में आने से 92 वर्षीय रामसूरत सिंह निवासी ओईना की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन और गांव के लोग भी मौकास्थल पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...