ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
इटावा औरैया, मई 14 -- जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर धरवार गांव में बुधवार सुबह एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि धरवार निवासी 70 वर्षीय रामदुलारे बुधवार करीब 10 बजे गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान सूबेदारगंज ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार व विमल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे व पूर्व प्रधान पान सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.