प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- अंतू। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी केविन के आगे रविवार दोपहर लखनऊ से प्रयागराज जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक वृद्धा आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से वह बगल लाइन के दूसरे छोर पर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी संडवा चंद्रिका भेजा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाकाई लोगों के अनुसार, वह मंद बुद्धि लग रही है। उसकी पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...