बलिया, मार्च 19 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रेन की चपेट में आकर गुरुवार को रिटायर फौजी की मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि वृद्ध ने परिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की है।सितामढ़ी से चलकर आनंद बिहार टर्मिनल को जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस का गुरुवार को किन्हीं कारणाों से रुट डायवर्ट था। यह ट्रेन वाया बलिया होते हुए मऊ की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11.40 बजे रेलगाड़ी रजमलपुर हाल्ट स्टेशन के पास कटियारी (पकवाइनार) रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गये। छानबीन में मृतक की पहचान पड़ोस के मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के कंसों निवासी रिटायर फौजी 68 वर्षीय शिवप्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.