मऊ, मार्च 20 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कंसों ग्राम पंचायत निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की कटियारी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी बलिया टीम रिटायर्ड फौजी के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कंसों गांव में मातम पसर गया। स्थानीय रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कंसो ग्राम पंचायत निवासी 65 वर्षीय शिव प्रकाश सिंह शुक्रवार की सुबह कटियारी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद बलिया जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। उधर जैसे ही मृतक रिटायर्ड फौजी के मौत की सूचना रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कंसों ग्राम पंचायत में पहुंची, मातम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.