उन्नाव, जनवरी 4 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास रविवार दोपहर लाइन पार कर रहा राजमिस्त्री ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीकरगढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से रामपुर खालसा के रहने वाले (50) वर्षीय राजमिस्त्री लखन रावत पुत्र मैदा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। लखन रावत अपने खेतों की देखरेख कर घर लौट रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लखन रावत की मौत से आहत बेटा सर्वेश, अनुज व बेटी रीता तथा रितु सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में ...