ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, रातभर पटरी किनारे पड़ा रहा
कोडरमा, जून 26 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना के कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के पूरनानगर रेलवे पुल के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक गंभीर अवस्था में रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला। घायल युवक की पहचान पूरनानगर निवासी सिंटू यादव (28), पिता रूपलाल यादव, के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण रेलवे पुल की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पटरी किनारे घायल अवस्था में पड़े एक युवक पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जहां उसकी पहचान सिंटू यादव के रूप में की गई।ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि सिंटू यादव गुरुवार शाम को घर से रेलवे पटरी की ओर घूमने निकला थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.