गया, अप्रैल 27 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन में स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के जम्हेता गांव के रामबालक मिस्त्री के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (40) के रूप में हुई है। यह हृदयविदारक घटना सोमवार की रात साढ़े आठ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार घटना के समय पहाड़पुर बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वे रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- जमुई : जमुई स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत इसमें ट्रेन से कटकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पहुंचे और मृतक की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.