ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
गाजीपुर, मई 14 -- मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेनसागर गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करीब 11:30 बजे वाराणसी से बलिया की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेन से कटे युवक का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर दो हिस्सों में बंटा युवक उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आस-पास के गांवों और थानों में भी युवक के हुलिए और कपड़ों की जानकारी भेज दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.