लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। दुबग्गा इलाके में सोमवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दशहरी गांव रेलवे ट्रैक के पास दोपहर करीब 1 बजे युवक का शव मिला है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।------महिला ने फांसी लगा की आत्महत्यालखनऊ, संवाददाता।इंदिरानगर के फरीदीनगर बस्ती में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला को फंदे से लटका देखा तो उसे फौरान उतारा और डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से सीतापुर निवासी सुमित कश्यप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.