ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला
हापुड़, सितम्बर 20 -- थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अंगों को एकत्र कर पोसमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का बयान पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे आरपीएफ मुरादाबाद कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि छेत्र के बृजनाथपुर नहर पुल के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान निखिल चौधरी पुत्र मनवीर सिंह निवासी अयाद नगर, थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पास से लोअर से आसमानी नीले रंग का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल की चाबी और एक पर्ची बरामद हुई। पर्ची पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.