उन्नाव, मार्च 17 -- शुक्लागंज। संवाददाता कानपुर-लखनऊ रेल रूट स्थित सहजनी के पहले एक अज्ञात युवक ने डाउन लाइन से जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय पुलिस को मेमो दिया गया। जिस पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिये उन्नाव मच्र्युरी में रखवाया है।मंगलवार सुबह करीब 10:10 बजे झांसी पैसेजर गंगाघाट रेलवे स्टेशन से मगरवारा की ओर जा रही थी, तभी सहजनी के पास पोल संख्या 62/28 व 62/30 के बीच एक 27 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। जिस पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और गंगाघाट कोतवाली पुलिस को मेमो भिजवाया। जिस पर मरहला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.