मऊ, मई 24 -- मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास रविवार अल सुबह उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद महिला बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की युवक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के माहपुर परवा निवासी 28 वर्षीय अखिलेश चौहान पुत्र रामजनम चौहान के रूप में हुई। हादसे में बाल-बाल बची महिला की पहचान माहपुर परवा निवासी अंजू चौहान पत्नी लक्ष्मी चौहान के रूप में हुई। रेलवे पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...